Saturday , October 5 2024
Breaking News

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह का भाजपा प्रत्याशी पर बड़ा हमला ,चाहता है बीजेपी की रिकार्ड हार

प्रीती तिवारी

लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे हॉट सीट रायबरेली पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनावी मैदान में है । तो उनकी चुनावी कमान प्रियंका गांधी की देख रेख में चल रही है। वहीं भाजपा से दिनेश सिंह का चुनावी प्रचार खुद दो बार गृहमंत्री अमित शाह कर चुके हैं। लेकिन इन सब के बीच में पूर्व विधायक सरेनी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा के वह सबसे पहले कमल चुनाव निशान के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके हैं। लेकिन भाजपा ने रायबरेली से दिनेश सिंह को चुनकर बहुत बड़ी गलती कर दी है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें भाजपा को रिकॉर्ड मतो से हरा कर ही संतुष्टि मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने खुद उनका भी पैसा ले रखा है जिसे वापस नहीं कर रहे हैं। इस तरह के कई गंभीर आरोप लगाते हुए सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी पर मुसीबत खड़ी कर दी है। चुनाव के बस 48 घंटे की शेष बचे हुए हैं लेकिन इस बीच में इस तरह का हमला भाजपा को किस मोड पर ले जाएगा तो 2 दिन बाद और मतगणना के बाद पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page