Saturday , October 5 2024
Breaking News

डिजिटल अटेंडेंस को लेकर महाराजगंज जिले में जोरदार शिक्षको का प्रदर्शन

प्रमोद यादव

महराजगंज। प्रदेश
के परिषद स्कूलों में शिक्षकों के डिजिटल
अटेंडेंस के खिलाफ महराजगंज के शिक्षकों ने प्रबल विरोध किया।
शिक्षको की समस्याओं के समाधान होने
तक डिजिटल अटेंडेंस का विरोध किया
है । महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन के
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। प्रदेश शिक्षक संघों के
आह्वान पर जनपद के शिक्षक शिक्षिका
शिक्षामित्र अनुदेशक जिला मुख्यालय पर
हजारों की तादाद में पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जिला प्रशासन के भी पसीने निकलने लगे। यही से एक विशाल जलूस जिलाधिकारी
कार्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में
नारा लगाते हुए पहुंचा। जहा ज्ञापन भी दिया।
किया। वहां शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस
बंद करो के नारे लगा रहे थे।ज्ञापन लेते हुए उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आपकी वाजिब मांगे अनिवार्य रूप से शासन तक पहुंचाई जाएगी। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल अटेंडेंस पूरी तरीके से लागू करने से पहले शिक्षकों को हाफ डे लीव दिया जाना आवश्यक है। शिक्षकों को अन्य विभागों की तरह सुविधाएं प्रदान की जाए। कुल मिला कर शिक्षक सरकार की इस मंशा को लेकर अक्रोशित दिखाई दे रहे है जो शांत होता नही दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page