Saturday , October 5 2024
Breaking News

प्रियंका गांधी से कम स्टार प्रचारक नही है कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह

सन्दीप मिश्रा

अमेठी। अमेठी का किला एक बार फिर से मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने अपने भरोसेमंद कार्यकर्ता केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। केएल शर्मा के चुनावी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी रायबरेली की तरह खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है। जिनके नेतृत्व में कांग्रेस का चुनाव प्रचार और कार्यकताओं में जोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य सुनीता सिंह लगातार अपनी महिला टीम द्वारा जहां कांग्रेस गारंटी कार्ड और घोषणा पत्र लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का अथक प्रयास कर रही है वहीं लोकसभा की समस्त विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी के साथ कदम चेक कदम मिलाकर चल रही है बताते चले कि प्रदेश कार्यकर्ता नहीं सदस्य सुनीता सिंह के पिताजी भी वरिष्ठ कांग्रेसी के तौर पर गिने जाते थे और उनके निधन के बाद सुनीता सिंह ने अमेठी और खासतौर से तिल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक नए मुकाम तक पहुंचाने का अच्छा प्रयास किया है जिसका नतीजा है कि आज प्रियंका गांधी के साथ-साथ सुनीता सिंह को स्टार प्रचारक के तौर पर वहां की जनता देख रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page