Saturday , October 5 2024
Breaking News

प्रेरणा दिवस एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

 

प्रीती तिवारी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा स्थानी दीप पैलेस में प्रेरणा दिवस कार्यक्रम जिला अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता , विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री राज नारायण अग्रहरि एवं प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा की उपस्थिति में स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं व्यापारिक क्षेत्र/सामाजिक क्षेत्र में अपना अमूल सहयोग देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया,
सम्मानित होने वालों में श्री गुरबख्श सिंह बग्गा, तजिद्रर सिंह, मनोज सोनकर, डॉ अतुल अग्रवाल, अख्तर अंसारी, रोहित पांडे, मोहनलाल वर्मा, योगेश कक्कड़, श्रीमती सोनी त्रिपाठी, वासन दास, राजेंद्र गुप्ता, प्रताप विक्रम सिंह जी को सम्मानित किया गया,
आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा बिना भेदभाव के व्यापारी समाज की सेवा करने का आवाहन किया,
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध में खड़ा रहता है और व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है,
प्रदेश संगठन मंत्री राज नारायण अग्रहरि एवं प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने अपने उद्बोधन बोधन में कहा किसी भी प्रकार की अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ हमेशा हमारा संगठन विरोध के लिए खड़ा रहता है,
कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष के .के.गुप्ता ने किया,
इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील नगर उपाध्यक्ष वी के रावत, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ गीता सिंह जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी युवा नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी विक्की सिंह नगर उपाध्यक्ष चंद्रिका शर्मा मुंशीगंज महामंत्री ओम प्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page