Saturday , October 5 2024
Breaking News

सेवा संकल्प के रूप में व्यपारियो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप बंसल को जन्मदिन की बधाई

प्रीती तिवारी

रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन आज सेवा संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापारिक संगठन में घंटाघर चौराहे पर चना और शरबत का वितरण लोगों की प्यास बुझाने के सेवा संकल्प को पूरा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा की विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी के तहत आज लोगों को गर्मी से निपटने के लिए शरबत और चने का वितरण किया जा रहा है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या जहां भी होगी संगठन से दूर करने का प्रयास करेगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री राज नारायण अग्रहरि ने कहा कि संगठन द्वारा गर्मी के मौसम में आम जनमानस को शीतल जल की व्यवस्था संगठन हर साल करता है। युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में संगठन मजबूत होता जा रहा है जिसका उन्हें गर्व है। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की दुआओं के साथ उन्हें आगे प्रगति की ओर ले जाने की बात कही। जिला वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी एकता जिंदाबाद होती जा रही है जिसका हम सबको गर्व है। जिला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं जिसका सभी व्यापारियों को गर्व है। नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा व्यापारियों के लिए गर्व की बात है कि जिसने हर मुसीबत पर व्यापारियों का साथ दिया। उसे प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का लंबी दुआओं के साथ हम सभी उसका जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव संरक्षक महेंद्र अग्रवाल संरक्षक संदीप जैन , नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद घोसी नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमलेश रावत नगर युवा संरक्षक ओमप्रकाश सोनकर जिला कानूनी सलाहकार दुर्गेश वर्मा महिला युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील नगर मंत्री दिनेश चंद्र नगर मीडिया प्रभारी प्रभारी सन्दीप मिश्रा ,मुंशीगंज महामंत्री ओम प्रकाश साहू युवा जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह युवा जिला महामंत्री वरिष्ठ वीरेंद्र अग्रहरि युवा जिला मीडिया प्रभारी विक्की सिंह आदि तमाम व्यापारीगण और जनमानस मौजूद रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page